जब पूरा गाँव एक साथ काम करता है
हलमा झाबुआ के भील आदिवासी समाज की एक अनूठी परंपरा है जिसमें गाँव के सभी लोग बिना किसी मजदूरी के किसी जरूरतमंद व्यक्ति या समुदाय के लिए मिलकर काम करते हैं। यह बिना मजदूरी के, बिना उम्मीद के किया गया परमार्थ है।
हलमा में कोई नेता नहीं होता, कोई बंधन नहीं होता — बस एक भाव होता है: 'तू मेरा है, मैं तेरा हूँ।' खेत की जुताई हो, घर की मरम्मत हो या बाँध का निर्माण — हलमा में सब मिलकर करते हैं।
Halma is the Bhil community's tradition of collective voluntary labour. When someone needs help — building a house, ploughing a field, or constructing a community pond — the whole village comes together without expecting wages or returns. It is a living expression of mutual care.
जहाँ आधुनिक समाज हर चीज का मूल्य पैसों में आँकता है, वहीं हलमा परंपरा यह याद दिलाती है कि कुछ चीजें पैसों से नहीं, विश्वास और प्रेम से होती हैं।
भारत घुमक्कड़ हलमा परंपरा को जल संरक्षण और पर्यावरण पुनर्निर्माण के प्रयासों से जोड़कर इसे नई ऊर्जा दे रहा है। सामूहिक हलमा अभियानों से सैकड़ों एकड़ भूमि का कायाकल्प हुआ है।
सामूहिक श्रम और परमार्थ की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में हमारे साथ आएं।